HARIDWARUTTARAKHAND

तालाब में मिला ग्रामीण का शव

रुड़की। गांव सिकंदरपुर भैंसवाल में गांव के समीप तालाब में एक ग्रामीण का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस के अनुसार शव को तालाब से बाहर निकलवा कर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। शव की पहचान जुगनू उर्फ मारूफ निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।