शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
रुड़की। युवती ने थाना पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी की झांसा देकर अवैध संबंध बनाने तथा तीन लोगों पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रोलाहेड़ी गांव निवासी एक युवक ने उनके साथ शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने तीन अन्य लोगों पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने रोलाहेड़ी निवासी तोयब के खिलाफ कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाने तथा उसके परिवार के तौहीद, सलमान, फजलुर रहमान के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

