पुलिस ने 150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
रुड़की। गांव सिकरौडा के जंगल के एक बाग में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। मौके से 150 किलो मांस, पशु काटने के उपकरण और एक जीवित गोवंश को बरामद किया। पुलिस ने चार आरोपी भदरा, आलीशान, शोएब, मुस्तफा निवासी सिकरोड़ा के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

