HARIDWAR

2024 तक टीबी मुक्त होगा हरिद्वार

हरिद्वार। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे सबकी आकांक्षाएं सबका विकास अभियान के तहत बहादराबाद के विद्या मंदिर स्कूल में जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीबी चैम्पियन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि अभियान के तहत हरिद्वार को 2024 तक टीबी मुक्त किया जाएगा। रैली में 17 टीबी चैंपियन ने प्रतिभाग किया। लोगों को बताया कि टीबी का उपचार संभव है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष दत्त ने बताया कि टीबी का उपचार, दवाइयां, स्क्रीनिंग जनपद के राजकीय चिकित्सालयों में निशुल्क उपलब्ध है। रैली में डॉ. सुबोध जोशी, डॉ. शादाब, सलीम एसटीएस,मीनू , सागर, दीक्षा आदि मौजूद रहे। संकल्प सप्ताह अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, मेला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद आदि केंद्रों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया।