वीरों की भूमि है गांव कुंजा बहादुर: निशंक
रुड़की। गांव कुंजा बहादुरपुर में मंगलवार को राजा विजय सिंह बलिदान दिवस समारोह में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई विधायक, सांसद और अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कुंजा बहादुर वीरों की भूमि है। अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलकर राजा विजय सिंह ने ऐतिहासिक काम किया था। इसके बाद आजादी के आंदोलन ने जोर पकड़ा। इस गांव के स्वतंत्रता संग्राम को दो सदी गुजर गई। पूरे देश में इसी गांव से आजादी की पहली लड़ाई शुरु हुई थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने राजा विजय सिंह और उनके सिपाहियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

