HARIDWARUTTARAKHAND

जीवन में अनुशासन बेहद जरुरी: सैनी

रुड़की। मोंटफोर्ट स्कूल में स्काउट एवं गाइड शिविर में कई आयोजन किए गए। मंगलवार को शिविर शुरू होने पर प्राचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने ध्वजारोहण किया। कैडेटों ने जागरूकता रैली भी निकाली। कैंप फायर के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कैडेटों को अनुशासन अपनाने का आह्वान किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि भारत स्काडट गाइड प्रेरणादाई संगठन हैं। हर कैडेट को इस संगठन की मूल भावना को समझकर काम करना चाहिए। इस दौरान दिल्ली ,जबलपुर और भोपाल सेक्टर के कैडेटों ने नृत्य, संगीत, और नाटकों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ल, भाजपा नेता मयंक गुप्ता, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव राजेश सेनी, सुनील सुहानी, पुरवेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, स्काउट इंचार्ज ब्रदर विलियम, गाइड इंचार्ज आशा और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।