सैदाबाद में 30 बीघा गन्ना जलने से लाखों का नुकसान
रुड़की। गांव सैदाबाद के किसान के खेत में लगी गन्ने की फसल में आग लग गई। हादसे में पांच किसानों का पांच लाख रुपये से अधिक का करीब 30 बीघा गन्ना जलकर खाक हो गया। एसडीएम ने नुकसान का आकलन कर हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है। लक्सर के सैदाबाद गांव की आबादी से थोड़ी दूर एक किसान के गन्ने की फसल में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आसपास घास काट रहे लोगों ने खेत मालिकों को सूचना दी। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इतनी देर में आग नजदीक के खेतों में खड़े गन्ने को भी अपनी चपेट में ले चुकी थी। बाद में किसानों ने गांव से ट्रैक्टर मंगवाए और आग बढ़ने की दिशा से आगे की फसल जोतकर लगभग चार घंटे बाद किसी तरह से काबू पाया।

