HARIDWARUTTARAKHAND

बीएससी का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

रुड़की

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का रहीमपुर निवासी मंजीत बीएससी का छात्र है। परिजनों ने गुरुवार दोपहर कोतवाली पहुंचकर बताया कि पुत्र बुधवार को घर से निकला था लेकिन, उसके बाद वापस नहीं लौटा। उन्होंने आसपास मंजीत की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है।