HARIDWARUTTARAKHAND

पेट्रोल पंप प्रभारी को तीन लाख जमा करने का नोटिस

रुड़की

सहकारिता विभाग की ओर से नन्हेड़ा आनंदपुर स्थित पेट्रोल पंप के प्रभारी को वित्तीय गड़बड़ी के करीब तीन लाख रुपये सरकारी खाते में जमा करने का नोटिस दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह पोखरिया ने पिछले दिनों सहकारी समिति नन्हेड़ा आनंदपुर द्वारा संचालित पेट्रोल पंप पर निरीक्षण किया था। इस दौरान कई अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी। जिला सहायक निबंधक ने बताया कि अनियमितताओं के मद्देनजर पेट्रोल पंप प्रभारी को करीब तीन लाख रुपये सरकारी खाते में जमा करने का नोटिस दिया गया है।