HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। एसओ पथरी रवींद्र कुमार ने बताया कि, एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री गांव के नजदीक खेत में गई थी। गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सावेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।