22 अक्तूबर को होंगे वैश्य बन्धु समाज के चुनाव
हरिद्वार
वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के चुनाव 22 अक्तूबर को होंगे। चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव होगा। नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के पास 16 से 19 अक्तूबर तक जमा कराए जा सकते हैं। 21 अक्तूबर को नाम वापसी होगी। प्रत्याशी को समाज का सदस्य, अजीवन सदस्य, मध्य हरिद्वार में स्थायी निवास होना अनिवार्य है l क्षेत्र प्रतिनिधियों को ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार होगा l चुनाव वैश्य बंधु लोहिया धर्मशाला, दयानंद नगरी, ज्वालापुर में होंगे।

