बाढ़ के नुकसान की मुआवजा राशि पर भड़के किसान
रुड़की
उत्तराखंड किसान मोर्चा (रोड़ गुट) ने मखियाली खुर्द में मासिक पंचायत कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। पंचायत में बाढ़ से नुकसान के सर्वे को गलत बताकर प्रशासन की ओर से कम मुआवजा दिए जाने पर सख्त नाराजगी जताई। कहा कि मोर्चा की मांग पर अब प्रशासन फसलों के नुकसान का दोबारा सर्वे करवा रहा है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने पंचायत की शुरुआत की। कहा कि देश में सबसे ज्यादा किसान हैं लेकिन एकजुट नहीं होने से उनका सबसे ज्यादा शोषण होता है। बाद में किसानों ने अपनी दिक्कतें बताई। एकमत होकर कहा कि बाढ़ से उनकी पूरी फसल बर्बाद हुई है। कई जगह भू-कटाव से खेत ऊसर हो गए हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन ने बाढ़ के नुकसान का सही सर्वेक्षण नहीं कराया है।

