आईआईटी में थॉम्सो का आगाज आज से
रुड़की
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में गुरुवार को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की शुरुआत होगी। इसमें पद्मश्री प्रोफेसर अशोक चक्रधर, डॉ. अनामिका जैन अंबर, गुरु सक्सेना, अशोक भाटी, महेंद्र अजनबी, खुशबू शर्मा, सत्यपाल सत्यम, पार्थ नवीन आदि कवियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन दीक्षांत भवन में शाम छह से नौ बजे तक होगा। राजभाषा प्रकोष्ठ एवं थॉम्सो द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कवि सम्मेलन के बाद तीन दिवसीय थॉम्सो (छात्र महोत्सव) का आगाज होगा। इसका आयोजन लाल बहादुर शास्त्री, एबीएन समेत अन्य ग्राउंड में होगा। थॉम्सो, उत्साह और ऊर्जा के अतिप्रवाह के साथ कला, संस्कृति, अभिव्यक्ति का कार्यक्रम है। जो आईआईटी रूड़की की सांस्कृतिक गहराई को उजागर करता है।
