सोनित सैनी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: सीमा कुशवाहा
रुड़की
धनौरी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में शहीद सोनित कुमार सैनी बलिदान दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि शहीद सोनित सैनी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, गंगनहर के पास भगवानपुर बहादराबाद मार्ग पर शहीद सोनित सैनी की द्वितीय पुण्यतिथि पर मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग शामिल हुए। अतिथियों ने सोनित सैनी की शहादत को नमन कर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। शहीद सोनित सैनी अमर रहे के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस मौके पर अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि शहीद सोनित सैनी ने देश सेवा में अपने प्राणों की बाजी लगा दी।
