कॉलेज में अस्थाई कक्षाओं को स्थाई करने की मांग
हरिद्वार
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में चल रही अस्थाई कक्षाओं को स्थाई करने के मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील बत्रा को ज्ञापन सौंपा। उत्सव आनंद का कहना है कि हमारे महाविद्यालय में जो कक्षाएं अस्थाई हैं उनका स्थाई होना अति आवश्यक हैं। अस्थाई कक्षाओं का शुल्क स्थाई कक्षाओं से कई अधिक है जो कि छात्रों के लिए एक बड़ी समस्या का विषय बना हुआ हैं। सभी छात्र छात्राओं का कहना है कि अस्थाई कक्षाओं का स्थाई किया जाना हमारे महाविद्यालय परिसर के लिए अति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है। इस अवसर पर शाहिद अहमद, दीपांशु बालियान,विकास जोशी, अमन कश्यप, अमन रझोरिया, वरुण शिंगवाल, बलप्रीत सिंह, सागर, कुणाल नेगी, अंकुश छाबड़ा, शिवा, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
