HARIDWARUTTARAKHAND

अक्षत मिस्टर और कोमल बनी मिस थॉम्सो-2023

रुड़की

आईआईटी में तीन दिवसीय थॉम्सो-2023 में वॉक फैशन शो के फाइनल में अक्षत ने मिस्टर और कोमल ने मिस थॉम्सो का खिताब जीता। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। दिनभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवा कलाकारों का वह तालियों से हौंसला बढ़ा रहे थे। इसके अलावा विभिन्न स्टॉलों पर भी युवाओं की भीड़ रही। दीक्षांत भवन में फुटलूज कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें 40 से ज्यादा ग्रुपों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसका फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। इसके अलावा बैलून खेल में भी युवाओं ने प्रतिभाग किया। थॉम्सो-2023 का समापन रविवार शाम अरमान मलिक के गीतों के साथ होगा।