HARIDWARUTTARAKHAND

ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

रुड़की

गांव में राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता करते हुए मारपीट की गई थी। इसके साथ ही महिला कर्मचारियों के साथ अश्लीलता किए जाने के भी आरोप हैं। पुलिस ने विभागीय अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी लंढौरा गुलशन बुलानी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी सुक्ररम पाल, सहेंद्र तथा रॉकी निवासी ग्राम सिकंदरपुर मवाल मुंडलाना तथा कुछ अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू की गई है।