HARIDWARUTTARAKHAND

ई-रिक्शा चालक से छह सौ नशीले इंजेक्शन बरामद

रुड़की

पुलिस ने ई रिक्शा चालक को नशे के छह सौ इंजेक्शनों के साथ पकड़ लिया। इनकी कीमत करीब साठ हजार रुपये हताई गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।सोत बी चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट ने हेड कांस्टेबल विपिन के साथ गश्त के दौरान बादशाह होटल के पास एक ई रिक्शा चालक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से करीब साठ हजार की कीमत के छह सौ नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू चोपड़ा पुत्र नकली राम चोपड़ा निवासी टोडा कल्याणपुर बताया।