HARIDWARUTTARAKHAND

मां ब्रह्मचारणी को लगाया मेवों का भोग

रुड़की

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन अम्बर तालाब स्थित माता मनकामेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर के आचार्य आदर्श भारद्वाज और आचार्य आयुष ने मां ब्रह्मचारणी को पंचामृत से स्नान कराकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा कराई। नवीन कुमार जैन, दीपा जैन, अनुज कुमार जैन और समस्त जैन परिवार ने माता की मंगल आरती कर पंचमेवों और फलों का भोग लगाया। मुख्य पुजारी आचार्य आदर्श ने बताया कि भक्त नित्य भजन कीर्तन कर माता मनकामेश्वरी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। बताया कि मनकामेश्वरी दुर्गा देवी सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं।