HARIDWARUTTARAKHAND

भाकियू नेताओं ने देहरादून में कृषिमंत्री से की वार्ता

रुड़की

भाकियू टिकैत गुट की ओर से जेएम कार्यालय पर धरना 89वें दिन भी जारी रहा। इस बीच यूनियन की ओर से बुधवार को डीएम आवास का घेराव करने की घोषणा को देखते हुए किसानों नेताओं की देहरादून कृषि मंत्री गणेश जोशी से वार्ता कराई गई। जेएम अभिनव शाह के साथ देहरादून गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाकियू टिकैत गुट के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही। कृषि मंत्री ने प्रशासन स्तर की समस्याओं का समाधान डीएम के स्तर से कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही आपदा के प्रभावित जो इलाके सर्वे करने से छूट गए थे, उनका जल्दी ही सर्वे कराकर सभी प्रभावितों को समुचित मुआवजा राशि दिलाने का भी भरोसा दिलाया।