HARIDWARUTTARAKHAND

माता को लगाया पंचमेवों का भोग

रुड़की

नवरात्रि पर्व के चौथे दिन माता मनकामेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर में अधिष्ठात्री देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। आचार्य आदर्श भारद्वाज और आचार्य इशांत ने बताया कि नवरात्रि के चतुर्थ दिन मां कूष्मांडा को पंचामृत से स्नान करा कर मंत्रोच्रण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बताया कि समस्त भक्तों ने माता की मंगल आरती की। इसके बाद माता को पंच मेवों, फलों का भोग अर्पण कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। बताया कि मां की आराधना से भक्तों के समस्त पाप नष्ट हो जाते है। सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है।