HARIDWARUTTARAKHAND

पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि मनाई

रुड़की

महानगर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि मनाई। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके जैसे राजनेता की कमी को कभी नहीं भरा जा सकता। सिविल लाइंस स्थित महानगर कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसी वत्स ने की। इसका संचालन संजय शर्मा ने किया। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में विकास की बात हो तो नारायण दत्त तिवारी के बिना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए इस प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय को पांच गुना करने का काम किया। उन्होंने ऐसे उद्योग यहां स्थापित करवाए जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी।