HARIDWARUTTARAKHAND

प्रधान संगठन की दूसरी कार्यकारिणी अस्तित्व में नहीं

रुड़की

ग्राम प्रधान संगठन की लक्सर इकाई की ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में सभी प्रधानों ने अपने से मिलते-जुलते नाम वाले दूसरे प्रधान संगठन की चर्चाओं पर रोष जताया। उन्होंने दावा किया कि लक्सर के 51 में से 44 प्रधान उनके साथ हैं। बाकी प्रधानों को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं। लक्सर में प्रधान संगठन से मिलते-जुलते नाम वाले अन्य संगठन की कार्यकारिणी गठन की चर्चा पर विचार करने के लिए प्रधानों ने लक्सर में एक बैठक की। इसमें उपस्थित प्रधानों ने कहा कि उत्तराखंड में प्रधान संगठन के नाम से ग्राम प्रधानों का एक ही संगठन कानूनी तौर पर पंजीकृत है। कहा कि जिले में पंचायतों का चार्ज मिलने के बाद बसेड़ी में प्रधान संगठन की बैठक हुई थी।