HARIDWARUTTARAKHAND

सीसीटीवी में बाइक चोर कैद

रुड़की

चाट बाजार से एक बाइक चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली को दीपक कुमार निवासी सीबीआरआई ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार को रुड़की के चाट बाजार गया था। वापस आने पर बाइक चोरी मिली। आसपास की सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो बाइक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने अज्ञात में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।