कोयले से भरा ट्रक सड़क पर पलटा
रुड़की
दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहा कोयले से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। गनीमत रही की इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक परिचालकों को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। गुरुवार की सुबह दिल्ली की ओर से कोयला भरा हुआ ट्रक हरिद्वार जा रहा था। हाईवे पर एक कार को बचाने के चक्कर में चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते ट्रक पलट गया और कोयला सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने घायल चालक परिचालक को चिकित्सालय भिजवाया।
