विधायक उमेश ने निजी खर्च से कराया सड़क का निर्माण
रुड़की
घाड़ क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर गांव में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपने निजी खर्च से 200 मीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। लोगों ने ढोल नगाड़ों और नारों के साथ उमेश कुमार का स्वागत किया। सड़क का उद्घाटन करते हुए विद्यायक उमेश कुमार ने कहा कि वो कोशिश करते हैं कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि एक सांसद ने इस गांव को गोद लिया है फिर भी गांव में विकास नहीं हो पा रहा है।
