HARIDWARUTTARAKHAND

रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव 30 अक्तूबर को

रुड़की

रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव 30 अक्तूबर को है। सात पदों पर हो रहे चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें 19 दावेदारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरा। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए पांच-पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा है। इन दोनों पदों पर कड़ा मुकाबले होना तय है।
मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लगने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को नामांकन पत्र की बिक्री के साथ ही दावेदारों ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को नाम वापसी की तारीख तय की गई है। अधिवक्ता गुप्ता ने बताया कि 30 अक्टूबर को नौ बजे से साढ़े चार बजे तक चुनाव होंगे। जबकि उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार 834 अधिवक्ता वोट डाल सकते हैं।