HARIDWARUTTARAKHAND

26नवंबर को विज्ञान और गणित का मेला

रुड़की

इंडियन वूमेन साइंटिस्ट एसोसिएशन की ओर से विज्ञान और गणित के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने के लिए 26 नवंबर को राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के परिसर में गणित और विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी के संबंध में संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को जल विज्ञान संस्थान के परिसर में ही संपन्न हुई। तय किया गया कि कक्षा छह से नौ तक के रुड़की और हरिद्वार के करीब 22 स्कूलों के बच्चे इस मेले में भाग लेंगे और मॉडल प्रदर्शित करेंगे।