बसपा छोड़ गंगेश ने थामा आप का दामन
हरिद्वार
बसपा नेता गंगेश कुमार ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सैनी और पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने गंगेश कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। गंगेश कुमार ने आरोप लगाया कि बसपा में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है, बसपा धीरे-धीरे सिमटती जा रही है। संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर राम प्रकाश कौशल काके, संजय गौतम, विशाल शर्मा, संजय वालिया आदि मौजूद रहे।

