HARIDWARUTTARAKHAND

अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी

रुड़की

रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुघर्टना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टिहरा हजारा निवासी अनिल और सोनू बाइक पर सवार होकर धनौरी की ओर जा रहे थे। वह रतमऊ नदी का पुल पार कर कलियर की ओर मुड़े तो बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें दोनों घायल हो गए। दुघर्टना के वक्त राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और पुलिस और घायलों के परिजनों को सूचना दी।