पुलिस चौकी की सेवा शुरू करने की मांग
रुड़की
कृषि उत्पादन मंडी परिसर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी को दोबारा से शुरू करने की मांग की गयी है। कस्बे की मंडी में गुड का बड़ा कारोबार है। सीजन में कारोबारी के व्यापार में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में कोई घटना होने से कारोबारी परेशान रहते है। गुड व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी सुधीर बंसल का कहना है कि कारोबारियों की सुरक्षा के लिए चौकी को दोबारा शुरू करना जरूरी है। सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान का कहना है कि व्यापारियों की मांग का संज्ञान लिया जाएगा।

