मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर किसानों की चर्चा
रुड़की
भारतीय किसान यूनियन क्रांति की मासिक बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारी ने जल्द शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू करने एवं गेहूं का उन्नत बीज सोसायटी में उपलब्ध करवाने की बात कही है। इसके अलावा रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि गन्ने की फसल तैयार है इसलिए शुगर मिलों में पेराई सत्र जल्द शुरू होना चाहिए। इस संबध में एक प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से वार्ता करेगा। उन्होंने कहा कि गेंहू की बुवाई शुरू हो चुकी है इसलिए सभी सोसायटी में गेहूं का बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं, बचाव के लिए वन विभाग को ठोस कदम उठाने होंगे।
