HARIDWARUTTARAKHAND

अस्सी हजार की आबादी ने झेली बिजली की किल्लत

रुड़की

मरम्मत कार्य के चलते ब्रह्मपुर और सोलानीपुरम बिजलीघरों बंद होने से अस्सी हजार की आबादी ने सात घंटे बिजली कटौती झेली। इससे घरेलू और व्यावसायिक काम प्रभावित रहे। ऊर्जा दिवाली पर चौबीस घंटे बिजली सप्लाई जारी रखने के लिए बिजलीघरों की मरम्मत करवा रहा है। अधिकारियों का पूरा फोकस बिजली संबंधित समस्याओं को दूर करने पर है। गुरुवार को ब्रह्मपुर और सोलानीपुरम बिजलीघर मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिए गए।