HARIDWARUTTARAKHAND

अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भरा

रुड़की

डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदे गए। छह पदों में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए तीन और अन्य पदों के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। इसमें एबीवीपी, एनएसयूआई और बहुजन छात्र संघ समर्थित प्रत्याशी शामिल हैं। एनएसयूआई ने भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के साथ गठबंधन किया है। इसमें सचिव पद पर भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के प्रत्याशी ने नामांकन लिया है। डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को संपन्न होंगे। इसके लिए शुक्रवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अभियंक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनमोल त्यागी, उपाध्यक्ष अंशिका बड़थ्वाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक सैनी और सह सचिव के पद पर सृष्टि रावत द्वारा नामांकन पत्र लिए हैं।