HARIDWARUTTARAKHAND

वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों का जिम्मा अब जेएम के पास

रुड़की

नगर पालिका के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की देखरेख जेएम देखेंगे। पालिका में तमाम अनियमितताओं की जांच के चलते शासन ने पिछले दिनों अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाई दी थी।डेढ़ साल पहले एक ठेकेदार ने पालिका अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमिताओं के आरोप लगाकर शासन को पत्र भेजा था। शहरी विकास विभाग की ओर से इसकी जांच कराई जा रही है। विभाग ने पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन उनके जवाब से शासन संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद अग्रिम आदेशों तक अध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई।