फाइनेंस बैंक कर्मी से मारपीट का आरोप
रुड़की
फाइनेंस बैंक के कर्मचारी बिजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत दिवस वह चुड़ियाला गांव में फाइनेंस की किस्त लेने के लिए गया था। आरोप है कि एक ग्रामीण ने किस्त के पैसे मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने विनोद कुमार व एक अन्य निवासी चुड़ियाला के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

