बिजली चोरी में 12 लोगों पर केस दर्ज
रुड़की
कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सतीश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि कलियर और मुकर्रबपुर में एलटी लाइन पर कटिया डाल कर बिजली चोरी करने की सूचना मिल रही थी। इस पर ऊर्जा निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। सभी के खिलाफ पुलिस ने अवर अभियंता की शिकायत पर बिजली चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

