हुतात्मा दिवस पर विहिप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
हल्द्वानी
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में बलिदान हुए हुतात्माओं की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर विहिप कार्यालय कपिलाश्रमी आश्रम पीलीकोठी में लगाया गया। शिविर में बेस अस्पताल के सहयोग से 47 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जोगेंद्र राणा जोगी, धीरेन्द्र शर्मा, उमाकांत उपाध्याय, पीयूष शर्मा, गिरीश पडलिया, नंदकिशोर, गिरीश पांडे रहे।

