HARIDWARUTTARAKHAND

पचास हजार लेकर कागज की गड्डी थमा गए ठग

रुड़की

मोहनपुरा के एक बैंक में पैसे जमा करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने पीड़ित को कपड़े में लिपटी गड्डी दे दी थी। उसे खोलकर देखने पर कोरे कागज के टुकड़े मिले थे। मिलाप नगर निवासी प्रमोद कुमार राम ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को चेक से 1.40 लाख रुपये निकालने के लिए एसबीआई की मोहनपुरा शाखा में गया था। बैंक से पैसे निकालकर वह सीट पर बैठा था। तभी वहां आए दो युवकों ने बताया कि उनको ढाई लाख रुपये जमा करने के लिए फॉर्म भरना है। तभी एक युवक ने कहा कि वह यह पैसा आधा-आधा बांट लेंगे और इसके बदले में पचास हजार रुपये दे दीजिए।