मारपीट में एक परिवार के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
रुड़की
अलावलपुर में दो लोगों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। बाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में दो भाइयों को चोटें लगी। पीड़ित पक्ष ने तीन महिलाओं सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अलावलपुर में गुलफाम और शराफत के परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। गत दिवस घर के पास सड़क पर खड़े गुलफाम के भाई की शराफत परिवार के व्यक्ति से मामूली कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर उनके घर भेज दिया था।

