गढ़वाल मंडल की यात्रा कर वापस रुड़की पहुंचने पर किया स्वागत
रुड़की
बीएसएम इंटर कॉलेज परिसर में मोटरसाइकिल एक्सपीडिशन ऑफ गढ़वाल 288 मीडियम रेजिमेंट आर्टिलरी का समापन हुआ।
84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रामाकृष्णन रमेश के दिशा निर्देशन में यह आयोजन हुआ। एक्सपीडिशन का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार सिंह ने किया। दल के स्वागत समारोह में बीएसएम इंटर कॉलेज, बीएसएम पीजी कॉलेज, केएलडीएवी पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। दल के मुखिया कर्नल अजय कुमार सिंह ने अभियान के अनुभव साझा किए। सेना में किस तरह शामिल होकर अपना भविष्य बनाया जा सकता है। इस पर भी एनसीसी कैडेटों और छात्रों का मार्गदर्शन किया।

