डॉ. गरिमा मॉस्को में सर्वश्रेष्ठ शोध पुरस्कार से सम्मानित
पिथौरागढ़
नगर के लक्ष्मण सिंह महर कैंपस में फिजिक्स विभाग की सहायक प्रो. डॉ. गरिमा पुनेठा के शोध को जॉइंट इंस्टिट्यूट फॉर नुक्लेअर सेंटर (जेआईएनआर) मॉस्को में सर्वश्रेष्ठ शोध पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे सीमांत में खुशी की लहर है। डॉ. गरिमा ने बताया कि बीते दिनों मॉस्को में शोध कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। उक्त सम्मेलन में उन्होंने भी हिस्सा लिया। कहा कि सम्मेलन में देश-विदेश के कई वैज्ञानिकों पहुंचे। उन्होंने क्यूसीडी फेज स्ट्रक्चर थर्मडायनामिक्स एंड क्वार्क ग्लून प्लाज्मा पर आधारित शोध प्रस्तुत किया, जो जेआईएनआर में स्थित न्यूक्लोट्रोन आधारित आयन कोलाइडर प्रयोगशाला का हिस्सा है l कहा कि शोध में पदार्थ क्वार्क के मूलभूत निर्माण खंड व क्वार्क ग्लून प्लाज्मा का अध्ययन शामिल है। जिसका अस्तित्व प्रारंभिक ब्रह्मांड बिग बैंग के समय में देखा गया। बताया कि सम्मेलन में उनके शोध को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति के प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, परिसर के डायरेक्टर डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय, पूर्व कुलपति एनएस भंडारी ने उन्हें बधाई दी है।
