घोषणा पत्र हेतु कांग्रेस ने लिए सुझाव
रुडक़ी
कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी हरिद्वार के जिला प्रभारी ने कलियर पहुंचकर विधानसभा कार्यकर्ताओं से राय शुमारी कर मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी चुनाव घोषणा पत्र का खाका तैयार करने में जुट गई है। मैनिफेस्टो कमेटी जिला प्रभारी सरवरयार खान ने कार्यकर्ताओं की राय जानी। कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने क्षेत्र की प्रमुख मांगो लेकर सुझाव दिए हैं। जिसमें ईमलीखेडा में कन्या इंटर कॉलेज, ईमली खेडा व मरगुबपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकरण कराने, फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को 70 फीसदी रोजगार, कलियर पुरानी गंगनहर के क्षतिग्रस्त पुल का जीर्णोद्धार,गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य 360 रुपये, कलियर को पांचवां धाम घोषित कर उर्स/मेले को सरकारी मेला घोषित करने आदि सुझाव मेनीफेस्टो कमेटी के जिला प्रभारी को दिए। पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने माइनॉरिटी के लिए कलियर में एक यूनिवर्सिटी बनाए जाने का सुझाव दिया। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओ ने भी अपने अपने सुझाव दिए। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री हाजी सईद हसन, सुभाष सैनी, शाहिल राणा, जगपाल सिंह, विकास सैनी, भानु प्रताप, संदीप सैनी, राकेश कुमार, नाजि़म त्यागी, गुलसाद सिद्दीकी, जगपाल सिंह,योगेंद्र, बिरम सिंह,यासीन प्रधान,रहीस, अमजद, पप्पू पीर,सलीम, मशरुफ़ा, ताहिर, महबूब,जावेद, गुलशेर, दिलशाद, फरीदा, संदीप कश्यप, इसरार शरीफ मौजूद रहे।

