लोगों को दी कानूनी जानकारियां
चम्पावत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत की ओर से लोहाघाट क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान लोगों को प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं और विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई। प्राधिकरण की अध्यक्ष कहकशा खान और सचिव शिवानी पसबोला के दिशा निर्देशन में पीएलवी रेनू गड़कोटी और सावित्री राय ने लोगों को प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं, सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रीय लोक अदालत, मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी।
