बेरोजगारी पलायन को रोकने में नाकाम रही सरकारें
चम्पावत
उत्तराखंड समानता पार्टी ने चम्पावत में प्रेस वार्ता की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कांडपाल और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चन्दन सिंह नेगी ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद दो दलों ने बारी बारी राज्य को लूटने का कार्य किया है। कहा कि बेरोजगारी और पलायन को रोकने में ये दोनों की पार्टियां नाकाम साबित हुई। भ्रष्टाचार व घोटालों के मामले चरम सीमा पर हैं। कहा कि मातृ शक्ति ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई लेकिन सरकारें ने उन्हें सुरक्षा देने में असफल रही है। बहनें, बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उदाहरण के तौर पर जातिगत आरक्षण की कुव्यवस्था। इससे समाज के सभी वर्गों को बराबर का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा की उनकी पार्टी इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर सिंह भंडारी, महासचिव टीएस नेगी, चीफ कोआर्डिनेटर एलपी रतूड़ी रहे।
