इंसाफ द पावर संगठन ने आतंकवाद का पुतला फूंका
चम्पावत
टनकपुर के सुभाष चौक में इंसाफ द पावर संगठन ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की। साथ ही राजौरी में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन धारण किया। शुक्रवार को सुभाष चौक पर इंसाफ द पावर संगठन के अध्यक्ष तिलक राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। अध्यक्ष तिलक राम ने बताया कि बीते दिन जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों ने वीर जवानों पर हमला किया है। जिसमें हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने आंतकवादियों के जवानों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। पुतला दहन में अनिल जोशी, कालूराम, अरविंद, ओम प्रकाश शर्मा, गिरीश चंद्र शास्त्री, गुड्डू, विक्की बहादुर, रोशन लाल, सुनील कुमार, विष्णु, बहादुर राम, गोविंद आर्य आदि रहे।
