TRENDING NEWSUTTARAKHAND

एडीएम ने किया मतदेय स्थलों का सत्यापन

नई टिहरी

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर एडीएम केके मिश्रा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 विशेष कैम्प के तहत एडीएम ने मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के दौरान आम जनमानस को आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान करने, मतदाता सूची में अर्ह मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने एवं एएसडी मतदाताओ के नाम पृथक किये जाने की अपील की। मतदेय स्थल 27-लोनिवि कार्यालय, 24- राजीव गांधी सेवा केन्द्र मज्यूड़, 20-जीआईसी कालेज नागणी (पलास) तथा 94,95-जीजीआईसी बोराड़ी का भौतिक सत्यापन किया।