UTTARAKHAND

आठ तक निर्वाचक नामावली का होगा पुनरीक्षण

चमोली

जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निकाय) की ओर से चमोली जनपद में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों की निर्वाचक नामवलियां का विस्तृत पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में आगामी 8 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (स्थानीय निकाय) डा.अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के नगरीय क्षेत्र के अर्ह व्यक्ति गणना अवधि में अपना नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते हैं। जो भारतीय नागरिक स्थानीय निकायों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत निवास कर रहे है तथा 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हों अपने सम्बन्धित वार्ड की निर्वाचक नामवली में नाम दर्ज करवा सकेंगे। उन्होंने बीएलओ के घर पर न पहुंचने की स्थिति में क्षेत्र के तहसीलदार /सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकार व उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से सम्पर्क करने की बात कही है।