घाटी वाले क्षेत्र में लगने लगा कोहरा
बागेश्वर
जिले में सुबह शाम ठंड में इजाफा होने लगा है। घाटी वाले क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा लगने लगा है। गुरुवार की सुबह छह बजे से दस बजे तक जिला मुख्यालय, कपकोट, भराड़ी तथा गरुड़ क्षेत्र में कोहरा लगा रहा। कोहरे के कारण सब्जी उत्पादन व फल उत्पादन पर भी असर पड़ने लगा है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर बारिश हो जाती तो गेहूं की फसल पर कोहरे का असर नहीं होता। बगैर बारिश के उत्पात्दन पर असर पड़ेगा।
