UTTARAKHAND

107वें दिन भी धरने में डटे रहे आंदोलनकारी

पिथौरागढ़

डीडीहाट में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। गुरुवार को 107वें दिन भी आंदोलनकारियों ने धरना स्थल चिल्ड्रन पार्क पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठा लेती तब तक वह आंदोलन में डटे रहेंगे। यहां राजेंद्र बोरा, अंशू कन्याल, गोपाल सिंह, कलावती देवी, राजू पानू, हिमांशु चुफाल, रिया कन्याल, पंकज बोरा, दान सिंह देउपा, ललित चुफाल, चंचल सिंह चौहान, पंकज खोलिया, त्रिलोक बोरा, राजू बोरा, गिरधर बोरा आदि मौजूद रहे।